Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डहज यात्रा की पहली किस्त अब 25 तक होगी जमा

हज यात्रा की पहली किस्त अब 25 तक होगी जमा

जसपुर। हज यात्रा के चयनित आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब यात्रा से जुड़े खर्च की पहली किस्त की रकम को जमा करने के लिए पांच दिन का समय और दिया गया है। हज समिति ने किस्त जमा करने की तिथि को 20 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी है। 30 अगस्त तक वास्तविक पासपोर्ट समेत अन्य सभी कागजात को भी जमा करना होगा। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस बार प्रदेश से 1349 लोगों का हज यात्रा के लिए चयन हुआ है। चयनित आवेदकों को प्रति व्यक्ति 1,52,300 रुपये की पहली किस्त के रूप में यात्रा खर्च की रकम को 20 अगस्त तक जमा करनी थी। जिसे अब बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली किस्त 25 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के स्टेट बैंक व यूनियन बैंक के खाते में जमा करनी होगी। कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। सभी चयनित आवेदकों को पे-स्लिप व वास्तविक पासपोर्ट समेत अन्य सभी कागजात 30 अगस्त तक हज हाउस पिरान कलियर में जमा करने होंगे। इस तिथि को पहले 25 अगस्त निर्धारित किया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments