Sunday, December 21, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डहत्या के प्रयास के तीन आरोपी दोषमुक्त गवाहों के बयानों में विराेधाभास

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी दोषमुक्त गवाहों के बयानों में विराेधाभास

हल्द्वानी। प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी सुजीत कुमार ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। अप्रैल 2019 में ललित सिंह रौतेला ने बनभूलपुरा थाने में केस दर्ज कराया। आरोप था कि बाइक सवार युवकों ने उन पर तमंचे से जानलेवा हमला किया। इसमें वह बाल-बाल बचे और गोली कार में लगी। मामले में पुलिस ने अशोक गंगवार, चंदन सिंह उर्फ देव सिंह और आनंद राम के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया था।

अभियोजन पक्ष ने 11 गवाह पेश किए जिसमें कुछ चश्मदीदों ने आरोपियों की मौजूदगी और हमले की बात कही। कुछ के बयान में विरोधाभास था। अदालत ने माना कि घटना से जुड़ी तहरीर और गवाहों के बयान में परस्पर विरोधाभास है। घटनास्थल पर बरामद बाइक और अन्य साक्ष्यों की कड़ी भी अभियोजन जोड़ नहीं पाया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव और बयानों में विरोधाभास पर में दोषमुक्त कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments