भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस के रवैये को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पर सदन में सवाल पूछने के बजाए बिस्तर-कंबल लेकर सोने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला भी जलाया। हरबर्टपुर चौक पर एकत्रित भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय कांग्रेसी विधायकों को ब्रांडेड कंबलों में सदन के अंदर खर्राटे लेते प्रदेश की जनता ने देखा है। सदन न चलने देना, जनता के टैक्स के पैसे की बरबादी करने का काम है। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर पालिका की अध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफे अपनी नाकामी छिपाने के लिए दिए हैं। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, जिला महामंत्री अमित डबराल, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, पंकज शर्मा, जनार्दन जोशी, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला
RELATED ARTICLES