Saturday, November 15, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड16 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त चार से पांच करोड़ का नुकसान आसमानी आफत 300...

16 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त चार से पांच करोड़ का नुकसान आसमानी आफत 300 से अधिक पोल दबे

चमोली जनपद के थराली में आई आसमानी आफत से ऊर्जा निगम को भी अधिक नुकसान हुआ है। आपदा के चलते ऊर्जा निगम के 16 से अधिक ट्रांसफार्मर और 300 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऊर्जा निगम के 35 कर्मचारी सहित 50 से अधिक श्रमिक विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए है। अधिकारियों के अनुसार ऊर्जा निगम को करीब चार से पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। आपदा ने पिंडर क्षेत्र के थराली और देवाल ब्लॉक के 30 से अधिक गांवों की विद्युत लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। विभाग के कर्मचारियों और श्रमिकों की दिन रात मेहनत कर 29 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है। जबकि एक गांव में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई है जिसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बिजली आपूर्ति बाधित
थराली और देवाल ब्लॉक के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। अतिवृष्टि के चलते कई गांवों में लाइनें टूट गई थीं जबकि कई पोल गिर गए और कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए। थराली ऊर्जा निगम के एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि आपदा के बाद से लगातार नारायणबगड़ एसडीओ के साथ अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी लगातार बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं। आपदा के चलते चेपड़ो, कोटडीप, राड़ीबगड, पार्था, हरमनी, खैनोली, रैंसचौपता आदि कई स्थानों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क बनने होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सभी लोग विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments