Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के खिलाड़ियों की ताइक्वांडो में जीते नौ पदक

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की ताइक्वांडो में जीते नौ पदक

हल्द्वानी। उत्तराखंड की टीम ने इंडिया ताइक्वांडो की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता में नौ पदक जीते। सब जूनियर बालक वर्ग निखिल वर्मा ने अंडर 27 किलो और सुधांशु मेहरा ने अंडर 38 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अर्णव कंबोज ने 41 किलो भार में कांस्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में रिद्धियांशी बिष्ट ने 16 और आराध्या सिंह 18 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। 20 किलो में अंशिका बिष्ट, 29 किलो में सीमा भारती कांस्य पदक हासिल करने में सफल रही। सीनियर बालिका वर्ग में अंडर 73 किलो में प्रियांशी बोहरा ने स्वर्ण और बालकों के ओवर 80 किलो वर्ग भार में साहिल चंद ने कांस्य पदक जीता। टीम के शानदार प्रदर्शन पर कोच मयंक दीक्षित, कमल कुमार बिष्ट, अन्नत बिष्ट, काजल कांडपाल, हरि सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments