Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डघना कोहरा छाया 600 टिकट किए रद्द खराब मौसम के कारण नहीं...

घना कोहरा छाया 600 टिकट किए रद्द खराब मौसम के कारण नहीं उड़े हेलिकॉप्टर

सोमवार को खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए। सोमवार को सुबह से ही केदारघाटी से केदारनाथ तक घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के बाद भी क्षेत्र में मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ, जिस कारण केदारघाटी के हेलिपैड से हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर सके। इस दौरान सभी छह हेली कंपनियों के हेलिपैड गुप्तकाशी, फाटा और सेरसी पर यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन उड़ान नहीं भर पाने से यात्रियों में निराशा रही। इस दौरान करीब 600 टिकट रद्द किए गए। हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा शुरू हाेनी थी। मगर मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में ट्रांस भारत, हिमालयन, थंबी, ग्लोबल वेक्ट्रा, पवन हंस और ऐरो हेली कंपनी हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments