Friday, November 14, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डलोगों ने घरों से निकाला सामान पाइप फैक्टरी में भीषण आग तीन...

लोगों ने घरों से निकाला सामान पाइप फैक्टरी में भीषण आग तीन घंटे की मशक्कत से पाया काबू

रुद्रपुर के भूरारानी में स्थित निर्मल पाइप फैक्टरी में बुधवार को भीषण आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। फैक्टरी मालिक निर्मल सिंह यूएसए गए हुए हैं। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुंए का गुबार छा गया। आसपास के लोगों ने घरों से सामान भी बाहर निकाल दिया था। सीएफओ ईशान कटारिया ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सात गाड़ियों को आग काबू करने के किए लगाना पड़ा। आग नियंत्रण में है। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग बुझने के बाद तापमान बढ़ने की वजह से फिर से लग जा रही है। फिलहाल फैक्टरी में पाइप निर्माण नहीं हो रहा था, सिर्फ पाइप रखने के लिए गोदाम का इस्तेमाल किया जा रहा था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments