Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डआज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर बारामूला में बलिदान हुए कोटद्वार के राइफलमैन...

आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर बारामूला में बलिदान हुए कोटद्वार के राइफलमैन सूरज नेगी

जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में कोटद्वार (गढ़वाल) के राइफलमैन 25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी देश की सुरक्षा करते हुए बलिदान हो गए। सेना से इसकी सूचना मिलते ही लालपुर गांव में मातम छा गया है। सूरज दो भाइयों में सबसे छोटे थे। गोरखा रेजिमेंट में तैनात सूरज की बटालियन रुड़की स्थानांतरित होनी थी, लेकिन इस बीच सीमा क्षेत्र में क्राॅस फायरिंग में वह बलिदान हो गए।लालपुर के वार्ड-19 के पार्षद नेत्र मोहन असवाल ने बताया कि प्रेम सिंह के पुत्र सूरज वर्ष 2021 में सेना की गोरखा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह अविवाहित थे। उनके बलिदान की सूचना से उनके माता-पिता, भाई पंकज नेगी व अन्य परिजन सदमे में हैं।सितंबर माह में ही छुट्टी के बाद वह ड्यूटी पर लौटे थे। परिजनों के अनुसार सूरज सिंह का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से आज कोटद्वार के कौड़िया कैंप में पहुंचेगा। जहां अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को उनके लालपुर स्थित आवास पर ले जाया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments