Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्ड44 बसें दौड़ाएगा परिवहन निगम दीपावली पर घर जाना होगा आसान

44 बसें दौड़ाएगा परिवहन निगम दीपावली पर घर जाना होगा आसान

हल्द्वानी। अब तक यात्रियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज के लिए दीपावली खुशियां लेकर आएगी। परिवहन निगम ने दीपावली पर लोगों के घर पहुंचाने के लिए 44 गाड़ियां दौड़ाएगा। इसमें वॉल्वो सीएनजी और एसी बसें शामिल हैं।रोडवेज का हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो लक्ष्य के मुताबिक सवारियां नहीं मिलने से पिछले कई माह से घाटे झेल रहा है। अब रोडवेज दीपावली पर यात्रियों के उमड़ने से अपनी झोली भरने की उम्मीद लगाए बैठा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी डिपो से 19 और काठगोदाम डिपो से 25 बसें दौड़ाने की योजना है। दीपावली से पहले ही डिपो की ओर से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हल्द्वानी से वापसी के लिए भी बसें उपलब्ध रहेंगी। काठगोदाम डिपो से दिल्ली और देहरादून के लिए दीपावली पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 19 सीएनजी बसों का भी संचालन किया जाएगा। – गणेश पंत, एजीएम रोडवेज डिपो काठगोदाम

हल्द्वानी से दिल्ली और देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए वाहनों की कमी नहीं रहेगी। दीपावली पर अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। – संजय पांडे, एजीएम रोडवेज डिपो हल्द्वानी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments