Friday, February 27, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डCTR में वन्यजीव को बाहर खदेड़ा जंगल की नई जंग बाघों के...

CTR में वन्यजीव को बाहर खदेड़ा जंगल की नई जंग बाघों के आगे घुटने टेकते तेंदुए आबादी में मचा कहर

जंगलों में बढ़ते बाघ तेंदुओं को जंगल से बाहर खदेड़ रहे हैं। वहीं आबादी में तेंदुए की आमद से मानव-वन्य जीव संघर्ष बढ़ रहा है। ऐसे में जंगल और आबादी क्षेत्र के बीच तेंदुए इंसानों और बाघों की नजरों से बचकर अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। तेंदुओं की इस दशा को लेकर वन विभाग और वन्य जीव विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ने के साथ ही उससे सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में भी 57 बाघों की मौजूदगी है। तराई के जंगलों में तेजी से बढ़ती बाघों की संख्या तेंदुओं के लिए खतरा है। बाघ अब तेंदुओं के घर यानी जंगल के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच गए हैं। ऐसे में बाघ जंगल से खदेड़कर तेंदुओं को आबादी की ओर भेज रहे हैं। इस कारण तेंदुए आबादी वाले क्षेत्रों में कुत्ते व बिल्ली का शिकार कर रहने को मजबूर हैं।

इनकी बात-
मेरा घर पीरूमदारा के पास देवीपुर में है। पिछले सप्ताह देर रात घर के बाहर से तेंदुआ कुत्ते को उठा ले गया। सूचना वन विभाग को देकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। – सुनील गोसाई, देवीपुरा
बीते कई महीने से टांडा में तेंदुए का आतंक हैं। कुछ दिन पूर्व बसई स्थित मेरे घर से तेंदुआ कुत्ते को उठा ले गया। – देवानंद जोशी, बसई, पीरूमदारा

आबादी में आए दिन दिख रहे तेंदुए
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज स्थित देवीपुरा, बसई समेत अन्य स्थानों में आए दिन तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही तेंदुए पालतू कुत्तों व बिल्लियों का शिकार कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुओं पर नजर रखने के लिए आबादी के कई स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments