Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डरंगोली में पूजा और अनुप्रिया ने बाजी मारी

रंगोली में पूजा और अनुप्रिया ने बाजी मारी

ऋषिकेश। एम्स के मनोचिकित्सा विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह पर रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आपातकाल के दौरान मनोवेदना को प्रदर्शित कर जीवंत चित्रण प्रस्तुत किए। रंगोली में पूजा और अनुप्रिया, फोटोग्राफी में सुंदरपाल ने बाजी मारी।मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जन जागरूकता के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन दिनों एम्स ऋषिकेश में सप्ताहव्यापी कार्यक्रम विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है।

इस श्रृंखला के तहत अलग-अलग दिनों में आपातकाल में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।मनोचिकित्सा विभाग के हेड डाॅ. अनिंद्या दास ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में पूजा और अनुप्रिया की जोड़ी को प्रथम, रिया और काजल की जोड़ी को द्वितीय और पायल और अंजली की जोड़ी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सुंदरपाल को प्रथम, संजना कामरा को द्वितीय और अरुण रवि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर डाॅ. रवि गुप्ता, डॉ. जितेंद्र रोहिल्ला के अलावा फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डाॅ. आशीष भूते, डाॅ. राजेश कुमार, डॉ. मलार कोटी, प्रिया सिंह आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments