Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डचौराहा चौड़ीकरण के चलते भारत रत्न पंत की प्रतिमा का विस्थापन कार्य...

चौराहा चौड़ीकरण के चलते भारत रत्न पंत की प्रतिमा का विस्थापन कार्य शुरू

नैनीताल। शहर के सात चौराहों के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के चलते मल्लीताल स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा को विस्थापित करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके बाद चौराहा चौड़ा किया जाएगा। लोनिवि की ओर से शहर के सात चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। तल्लीताल डांठ से महात्मा गांधी की प्रतिमा विस्थापित करने के बाद अब मल्लीताल स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के विस्थापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पूर्व स्थल से करीब दस मीटर पीछे नया स्थल स्थापित किया जाना है। मंगलवार को लोनिवि के अधिकारियों ने मजदूरों व मशीन की मदद से प्रतिमा को हटाने का कार्य शुरू कराया। अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि प्रतिमा को हटाने के बाद नए स्थल पर स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट के तहत चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments