Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डगंगा घाट पर विशेष पूजा की क्रिकेटर ऋषभ पंत और राहुल तेवतिया...

गंगा घाट पर विशेष पूजा की क्रिकेटर ऋषभ पंत और राहुल तेवतिया ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और आईपीएल की गुजरात टाईटंस टीम के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने गुरुवार को गंगोत्री धाम के दर्शन किए। दोनों खिलाडियों ने गंगा घाट पर विशेष पूजा अर्चना की। उसके बाद गंगोत्री मंदिर में दर्शन के बाद हर्षिल के लिए रवाना हुए। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सेमवाल ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत राहुल तेवतिया के साथ कवेगंगोत्री धाम पहुंचे। वहां पर उन्होंने विशेष पूजा अर्चना कर तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसको के साथ तस्वीरें खिंचवाई और धाम में करीब एक घंटा बिताया। उसके बाद दोनों क्रिकेटर हर्षिल के लिए रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत शुक्रवार को हर्षिल में दिन बिता सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments