काशीपुर। काशीपुर मंडी समिति ने ग्रामीण क्षेत्र में 14 और मंडी समिति में धान खरीद के लिए चार केंद्र बनाए हैं। इन क्रेंद्रों पर अब तक एक लाख 20 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। तीन अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई थी। बारिश और किसानों के आंदोलन के चलते शुरुआती एक सप्ताह तक धान की खरीद काफी धीमी रही। किसानों का आंदोलन समाप्त होने और मौसम साफ होने के बाद धान खरीद में तेजी आई है। किसान अपना धान क्रय केंद्र में लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। माह के अंत तक दो लाख क्विंटल धान की खरीद होने की संभावना है।
एक लाख 20 हजार क्विंटल धान की हुई खरीद
RELATED ARTICLES