Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeअपराधकल से था लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या शरीर पर...

कल से था लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या शरीर पर हैं कई निशान सोलानी नदी में मिला शव

शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की जांच को लेकर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। रुड़की में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं।सूचना मिलते ही माके पर पहुंचे एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। ऐसे में साफ है कि युवक की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका गया है। युवक की पहचान पश्चिम अंबर तालाब निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। युवक को दुर्गा चौक पर देखा गया था। युवक कल से घर से लापता था। बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments