Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड10 नवंबर से जाएंगे हड़ताल पर प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मचारियों...

10 नवंबर से जाएंगे हड़ताल पर प्रदेश के 22 हजार उपनल कर्मचारियों में उबाल

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री के मुताबिक प्रदेश के उपनल कर्मचारी वर्षों से बहुत कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 और सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में उपनल कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया था, इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन इस दिशा में अब तक कुछ नहीं किया गया। इससे उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 22 हजार कर्मचारियों में नाराजगी है। उपनल कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ का समर्थन मिला है। कर्मचारी संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कंसल ने बताया कि संगठन ने बैठक कर आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज नेगी, अनिल जुयाल, दिनेश कुमार, ताजवीर नेगी, भूपेंद्र सिंह गुसाई, प्रेम सिंह रावत, सूरज पाल, विकास कुमार, राजेश रावत, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments