Monday, March 23, 2026
spot_img
Homeअपराधवीडियो वायरल होने पर दून पुलिस में उतारी खुमारी हाथों में चाकू...

वीडियो वायरल होने पर दून पुलिस में उतारी खुमारी हाथों में चाकू लेकर वाहन से बाहर लहरा रहा था युवक

हाथों में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन से बाहर लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। दून पुलिस ने तुंरत युवक को गिरफ्तार किया और थाने लाकर युवक की सारी खुमारी उतारी।जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वाहन चालक की तलाश कर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे अवैध चापड़ को पुलिस ने बरामद किया। युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया। थार वाहन को भी सीज किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments