Wednesday, November 12, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डफ्लैग मार्च निकाला सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी दिल्ली बम ब्लास्ट के...

फ्लैग मार्च निकाला सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से सभी जगह अलर्ट है। श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से निकला गया मार्च। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी रखा है। अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी दिए। एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि धमाकों के बाद पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। इसके साथ ही अन्य सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है। हिमाचल बॉर्डर और सहारनपुर बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इन राज्यों के अधिकारियों से हर घंटे जानकारी साझा की जा रही है। इसके साथ ही नेपाल सीमा पर भी एसएसबी के साथ समन्वय बनाया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments