Thursday, November 13, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डछत पर गिरा युवक रोमांच का सफर जोखिम में बदला शिवपुरी में...

छत पर गिरा युवक रोमांच का सफर जोखिम में बदला शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान हुआ हादसा

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक चोटिल हो गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बंजी जंपिंग के दौरान युवक टिन की छत पर गिर गया था।मुनि की रहती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। युवक को मामूली चोटे आई है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।युवाओं में बंजी जंपिंग का जबरदस्त क्रेज है, लेकिन रोमांच के साथ खतरा भी उतना ही बड़ा है।बंजी जंपिंग का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया। बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप अपने जीवन में कभी भी कोई भी उदाहरण पेश कर सकते हैं जो इस बुजुर्ग महिला ने किया है। वहीं पैरा खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल ने एडवेंचर की दुनिया में इतिहास रच दिया। उन्होंने बंजी जंपिंग में 109 मीटर से जंप कर सबको चौंका दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं। लेकिन रोमांच के साथ ही यह जोखिम भी है, जिसमें सावधानी बेहद जरूरी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments