Thursday, November 13, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डसिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुई फूलों की होली

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हुई फूलों की होली

हल्द्वानी। निलियम काॅलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के 21वें वार्षिकोत्सव के अवसर बुधवार को रात 8 बजे से वृंदावन से आई रासमंडली कलाकारों की ओर से रासाचार्य स्वामी गोकुल प्रसाद के नेतृत्व में कृष्ण रासलीला में बरसाने की प्रसिद्ध लठ्ठमार होली एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बारहवें दिन प्रातः गणेश पूजन, पंचांग आदि देवताओं का पूजन यज्ञमंडप का पूजन किया गया। महारुद्र हवन यज्ञाचार्य आचार्य उमेश जोशी की ओर से वैदिक विधि से सम्पन्न कराया गया। यज्ञ में 21 ब्राह्मणों द्वारा जप एवं हवन की आहुति प्रदान की जा रही है। महायज्ञ में 11 ब्राह्मण काशी से पधारे आचार्य नवीन त्रिपाठी, आचार्य चैतन्य तिवाड़ी, पंडित सुरेश जोशी, पंडित ईश्वर उप्रेती, पं शिवम शुक्ला आदि की ओर से नित्य वेदपाठ किया जा रहा है। 13 नवंबर को यज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के संस्थापक पूज्यपाद स्वामी शंकरानन्द गिरी महाराज ने हल्द्वानी वासियों से बृहस्पतिवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के दर्शन कर भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments