Saturday, November 15, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनगर निगम व एआरटीओ ने शुरू की ई-रिक्शा की चेकिंग

नगर निगम व एआरटीओ ने शुरू की ई-रिक्शा की चेकिंग

काशीपुर। नगर निगम प्रशासन की ओर से शुरू किए गए अभियान में दो महीने में करीब 600 ई रिक्शा चालकों ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद अब निगम प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए एआरटीओ प्रवर्तन टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।शहर में ई-रिक्शों की भरमार होने और जाम से जूझ रहे शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने उपविधि बनाकर निगम में शहरी ई-रिक्शों का पंजीकरण कराना अनिवार्य किया था। 24 सितंबर से नगर निगम कार्यालय में ई-रिक्शों की पंजीकरण शुरू हुआ था। सहायक नगर आयुक्त कमल सिंह मेहता ने बताया कि 600 ई-रिक्शा चालकों ने पंजीकरण कराया है। अब ई-रिक्शा चालकों को जागरूक करने के लिए बीते बुधवार से एआरटीओ विभाग के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चेकिंग में नगर निगम व एआरटीओ की टीम शहर के विभिन्न चौराहों पर ई-रिक्शों की चेकिंग कर रही है। इसमें टीम चालक के नगर निगम में सत्यापन के साथ ही ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब तक लगभग 25 ई-रिक्शों का संचालन कागजात पूर्ण नहीं होने पर प्रतिबंधित किया गया है। यह चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments