Wednesday, November 19, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डअब प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन पहुंचेगा कूड़ा कलेक्शन वाहन

अब प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन पहुंचेगा कूड़ा कलेक्शन वाहन

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में बीते कई वर्षों से वाहनों की कमी के चलते डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से नहीं होने के कारण समस्या हो रही थी। अब निगम क्षेत्र में 20 नवंबर के बाद प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन वाहन वार्डों में पहुंचेंगे। नगर निगम क्षेत्र में परिसीमन से पहले बीस वार्ड थे। तब 15-16 वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होता था। निगम क्षेत्र का परिसीमन होने के बाद वार्ड संख्या बढ़कर 20 से 40 हो गई लेकिन डोर-टू-डोर-कूड़ा कलेक्शन के वाहनों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। ऐसे में क्षेत्र के 40 वार्डों में नियमित वाहन नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी होने लगी। अधिकांश लोग अपने घरों का कूड़ा सड़क किनारे फेंकने लगे जो कि और अधिक परेशानी का सबब बन गया।

अब निगम प्रशासन व मेयर दीपक बाली की पहल से नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराने के लिए वाहनों की संख्या में इजाफा किया गया है। निगम प्रशासन को बीते दिनों 35 और नए वाहन मिल गए हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती चार नवंबर को काशीपुर में निकाय सम्मेलन के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। वहीं अब वाहनों की संख्या 14 से बढ़कर 49 हो गई है। नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट ने बताया कि निगम प्रशासन को 35 नए कूड़ा कलेक्शन वाहन मिल गए हैं। अब कूड़ा कलेक्शन के वाहन नियमित रूप से प्रत्येक वार्ड में पहुंचेंगे। इस संबंध में जल्दी ही ठेकेदार कंपनी के साथ बैठकर नई व्यवस्था की रूपरेखा बनाई जाएगी। नए वाहनों का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन हो गया है नंबर प्लेट आनी बाकी है। उसके बाद वाहनों का संचालन शुरू कराने से पहले एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments