Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डरेलवे की ओर से जारी किया गया शेड्यूल सप्ताह में तीन दिन...

रेलवे की ओर से जारी किया गया शेड्यूल सप्ताह में तीन दिन नहीं चलेगी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

पूर्वात्तर रेलवे ने कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में कटौती कर दी है। अभी पुरानी दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का संचालन दो दिसंबर से सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंद किया गया है। जम्मू जाने वाली गरीब रथ और कानपुर वाली ट्रेन भी रद्द है। इस ट्रेन के भी फरवरी से ही शुरू होने के आसार हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार दिसंबर से ट्रेनों के फेरे कम होने जा रहे हैं। हर साल की तरह रेलवे ने इस बार भी रेलगाड़ियों में कमी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी संपर्क क्रांति का शेड्यूल जारी हुआ है।

काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला
लखनऊ जंक्शन पर काॅनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 20 से 22 नवंबर तक किया जाएगा। इस अवधि में रेलगाड़ियों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से लखनऊ तक चलने वाली एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 22 दिसंबर तक चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के बजाय तीन पर जाएगी। वहां से प्लेटफार्म नंबर चार के बजाय तीन से काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेगी।

देरी से गई बाघ
बाघ एक्सप्रेस के रूट पर सिवान में कार्यां के चलते गाड़ी लेट रवाना हुई। बुधवार को हावड़ा जाने वाले यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 9:50 बजे की जगह 11:20 बजे निकली। मंगलवार रात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का लेट होने का सिलसिला जारी रहा। लगातार चार दिन से ट्रेन दिल्ली से वापसी में लेट हो रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments