नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की बात कही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए जल्द बर्फबारी होने की संभावना जताई है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में लगातार ठंड पड़ रही है। पाला गिरने के चलते रात को ठंड में इजाफा हो रहा है। बुधवार को नैनीताल में दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ देर के लिए राहत मिली लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ठंड के चलते शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग अंगीठी, हीटर, ब्लोअर के सहारे रात काट रहे हैं। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एरीज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में ला नीना का प्रभाव साफ दिख रहा है। बताया कि ठंड लगातार बढ़ेगी और जल्द ही बर्फबारी हो सकती है।
नैनीताल और आसपास के इलाकों में जल्द हो सकती है बर्फबारी
RELATED ARTICLES







