Saturday, December 20, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डभू-वैज्ञानिक ने ली मकानों और जमीनों पर दरारों की जानकारी

भू-वैज्ञानिक ने ली मकानों और जमीनों पर दरारों की जानकारी

गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी से लगे बसगांव क्षेत्र में बीते दो महीने से ग्रामीणों के मकानों और कृषि भूमि में पड़ी दरारों की जांच करने के लिए मंगलवार को अधिकारियों और भू-वैज्ञानिक की टीम ने निरीक्षण किया। एसडीएम मोनिका, भू-वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट और खनन अधिकारी अनिल मुयाल ने ग्रामीणों से क्षेत्र में आई दरारों को लेकर जानकारी ली। भू-वैज्ञानिक कामिनी ने मिट्टी के सैंपल लेने के साथ ग्रामीणों से बात की। कहा कि मकानों और कृषि भूमि में आई दरारों के असल कारणों का जल्द पता लगाया जाएगा। एसडीएम मोनिका ने कहा कि गांव का निरीक्षण किया गया है। भू-वैज्ञानिक की ओर से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान पटवारी मो. शकील, जेई चेतन कुमार, कमल जोशी, प्रधान दयाल सिंह नेगी, जगमोहन बोरा आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments