Sunday, February 22, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डबारिश-बर्फबारी के आसार ठंड में भी होगा इजाफा पांच दिसंबर से बदलेगा...

बारिश-बर्फबारी के आसार ठंड में भी होगा इजाफा पांच दिसंबर से बदलेगा मौसम

पांच दिसंबर से प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार दिसंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड परेशान करेगी। जबकि पांच दिसंबर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।अगले ही दिन यानी छह दिसंबर को फिर मौसम साफ होगा लेकिन सात और आठ दिसंबर को एक बार और बदलेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments