Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeखास खबरआईडीएफ का दावा- हमास के ठिकाने को बनाया निशाना इस्राइली हमले में...

आईडीएफ का दावा- हमास के ठिकाने को बनाया निशाना इस्राइली हमले में गाजा में दो बच्चों समेत पांच की मौत

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम को करीब दो माह का समय बीतने वाला है, लेकिन अभी भी तनाव बना हुआ है और संघर्ष विराम के बाद भी कई बार दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमले के आरोप लगा चुके हैं। ताजा इस्राइली हमले में गाजा में दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गई है। गाजा सिविल डिफेंस एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं इस्राइल का दावा है कि हमास के लड़ाकों ने उसके सैनिकों पर हमला किया, जिसमें उसके पांच सैनिक घायल हो गए।

हमले में 32 लोगों के घायल होने का दावा
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि इस्राइली मिसाइल हमले में पांच नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। यह हमला खान यूनिस के पश्चिम में स्थित अल मवासी में हुआ। एजेंसी ने बताया कि कुवैत के फील्ड अस्पताल के पास स्थित शरणार्थी कैंप में यह हमला हुआ। गाजा के एक अस्पताल ने भी हमले में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में आठ और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि हमले में 32 लोग घायल हुए हैं।

इस्राइली सेना ने भी हमास पर लगाए हमले के आरोप
वहीं इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिणी गाजा में ‘हमास के आतंकियों’ ने उनके जवानों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें पांच जवान घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर है। इस्राइल और हमास के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में 10 अक्तूबर को संघर्ष विराम समझौता हुआ था। संघर्ष विराम के बाद दोनों तरफ से सक्रिय और बड़े हमले तो रुक गए हैं, लेकिन इसके बावजूद छिटपुट हिंसा की घटनाएं अभी भी जारी हैं और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments