Monday, February 16, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशआयोग की साइट पर फॉर्म 6 भरें अब वोटर बनने के लिए...

आयोग की साइट पर फॉर्म 6 भरें अब वोटर बनने के लिए भरें फॉर्म मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान अब नए वोटरों को भी जोड़ने का काम शुरू हो गया है। जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका मतदाता सूची में नाम नहीं, उन्हें मतदाता बनने का मौका मिल रहा है। इसके लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन फॉर्म-6 भरना होगा। पहचान व पते से संबंधित दस्तावेज देने होंगे। एक निश्चित समय के बाद नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा। एसआईआर फॉर्म भरवाकर जमा करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। आठ-दस फीसदी फॉर्म ऐसे बचे हैं, जिन्हें जमा कराना बाकी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि अब नए वोटरों को जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आवेदन आ भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म-6 भरकर नए वोटर के लिए आवेदन किया जा सकता है। अगर ऑनलाइन आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्थापित हुए लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे। इसके लिए उन मतदाताओं को फॉर्म-8 भरना होगा।

और तस्दीक करने में होगी सहूलियत
प्रशासन के अफसर ने बताया कि अभी तक 11 दिसंबर एसआईआर की आखिरी तारीख थी। इसी हिसाब से कार्य किया जा रहा था। कार्य लगभग पूरा हो चुका है। ऑनलाइन डाटा फीडिंग का भी काम तकरीबन पूरा हो चुका है। चूंकि अब दो सप्ताह का समय और मिल गया है, इससे डाटा तस्दीक करने में और सहूलियत मिलेगी।

कोई दिक्कत आए तो करें कॉल
अब भी जिन्होंने एसआईआर फॉर्म भरकर जमा नहीं किया है, वह भर सकते हैं। एसआईआर फॉर्म भरना हो या फिर नए वोटर बनने के लिए आवेदन संबंधी जानकारी चाहिए तो इसके लिए 0522-1950 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन पर आयोग से संबंधित कर्मचारी पूरी जानकारी देंगे और फॉर्म भरवाने में मदद करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments