Monday, February 16, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशदो दिनों तक पुलिस निगरानी में लापता चल रहे पूर्व भाजपा जिला...

दो दिनों तक पुलिस निगरानी में लापता चल रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम कोर्ट में पेश हुए

55 दिनों से लापता चल रहे पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बरामद कर लिया। शनिवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां बयान दर्ज होने के बाद अदालत के आदेश पर प्रीतम सिंह को हमीरपुर मुख्यालय स्थित वृद्ध आश्रम भेज दिया गया है। वह फिलहाल दो दिनों तक पुलिस निगरानी में रहेंगे। रविवार को कोर्ट बंद रहने के कारण आगे की न्यायिक प्रक्रिया सोमवार से आगे बढ़ेगी। मामले में अगली अहम सुनवाई 16 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होनी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पुलिस हाईकोर्ट में प्रीतम सिंह को पेश कर सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी। यह मामला 18 अक्टूबर की रात उस समय सुर्खियों में आया था, जब राठ–हमीरपुर हाईवे स्थित प्रीतम सिंह के निजी पेट्रोल पंप पर भुगतान को लेकर विवाद हुआ था।

विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और पूछताछ के लिए प्रीतम सिंह को थाने ले जाया गया था। अगले दिन भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद उनके अचानक लापता होने की सूचना सामने आई।प्रीतम सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद ही वह लापता हुए। इस संबंध में परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस पर लगातार दबाव बना हुआ था। 55 दिन बाद प्रीतम सिंह की बरामदगी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। शनिवार को सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद उन्हें सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए वृद्ध आश्रम में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम न्यायिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है। फिलहाल यह प्रकरण जिले की राजनीति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब सबकी नजर 16 दिसंबर को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है, जहां से मामले की आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments