Saturday, February 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डभालू के हमले से घायल महिला के सिर में लगे 82 टांके

भालू के हमले से घायल महिला के सिर में लगे 82 टांके

भालू के हमले से घायल महिला की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के सिर में 82 टांके लगे हैं। लेटने पर नाक और मुंह से खून आ रहा है। रानीपोखरी न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र गडूल के केमठ (सौढ) गांव में अपने खेत में चारापत्ती लेने गई सुशीला भंडारी (43) पत्नी रघुवीर भंडारी पर बृहस्पतिवार शाम को दो भालुओं ने हमला बोल दिया था। महिला ने भालुओं से लड़कर अपनी जान तो बचाई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हालत में हैं। उनके सिर में 82 टांके लगे हैं। माथे की हड्डी टूट गई है। लेटने पर नाक और मुंह से खून आ रहा है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, नपा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल आदि ने अस्पताल में भर्ती महिला की कुशलक्षेम पूछकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि घायल महिला को मुआवजा दिया जाएगा। उपचार में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments