Saturday, March 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीज

अवैध लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सीज

पंतनगर। सोमवार रात लगभग डौली रेंज के तहत शांतिपुरी राजस्व क्षेत्र में किच्छा-लालकुआं राज्य मार्ग पर वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर संख्या यूके 06/एन 7789 आता दिखाई दिया। जिसे जांच के लिए रोकने पर चालक ट्रैक्टर को तेज गति से किच्छा की ओर भगा ले गया। जिसका पीछा करने पर वाहन चालक ट्रैक्टर को शान्तिपुरी वन बैरियर के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। वाहन की जांच करने पर उसमें गुटेल की लकड़ी भरी पाई गई। ट्रैक्टर की तलाशी लेने पर उसमें लकड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात नही पाए गए। जिसके बाद वन कर्मियों ने वाहन को डौली वन परिसर लालकुआं में खड़ा कर सीज कर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments