Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डराकेश शाही की स्मृति में लगाई फोटो प्रदर्शनी

राकेश शाही की स्मृति में लगाई फोटो प्रदर्शनी

नए साल पर ओशो मल्टी सर्विसेज की ओर से त्रिवेणीघाट पर फोटोग्राफर राकेश शाही की स्मृति में एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कई शहरों के फोटोग्राफर शामिल हुए। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गिरीश डोभाल, चंद्रवीर पोखरियाल, महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में डॉ. जेपी मेहता, त्रिभुवन चौहान, सतपाल गांधी, आनंद बहुगुणा, थ्रीश कपूर, भूमेश भारती, त्रिभुवन सिंह राणा, स्वामी राघुवेंद्र नंद, अचिंत्य सिंह, डॉ. राजीव सेमवाल और डॉ. मनोज रांगड़ आदि की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में चारधाम, योगनगरी, भारत तिब्बत सीमा, वन्य जीव जंतु और हिमालय के दृश्यों को जीवंत किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments