Friday, January 2, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डएक की मौत चार घायल पिकअप और कार की टक्कर

एक की मौत चार घायल पिकअप और कार की टक्कर

बरेली के बहेड़ी स्थित रिछा कस्बा से काठगोदाम नया वर्ष मनाने आए पांच युवकों से भरी कार को बृहस्पतिवार की रात 12:30 बजे पिकअप ने टक्कर मार दिया। काठगोदाम के खेड़ा गोलपार में यह हादसा हुआ। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार घायलों को एसटीएच ले जाया गया।रिछा के रहने वाले मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने काठगोदाम क्षेत्र में आए थे। यहां से वह वापस लौट रहे थे। खेड़ा गोलापार के निकट सामने से आ रही पिकअप से उनके कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के जरिए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।रिजवान (28) की मौत हो गई। जबकि घायल मुजाहिद, इसरार सनावर और अफजाल का इलाज जारी है। काठगोदाम एस ओ विमल मिश्रा ने बताया कि घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले रिजवान का शव मोर्चरी में भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments