Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeअपराधमुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या...

मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार मासूम की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या दरिंदों ने इसलिए छत से फेंका शव

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम लापता हुई छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी मकान में रहने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की और शव को छत से फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।फिरोजाबाद जनपद निवासी श्रमिक की छह वर्षीय मासूम बेटी शुक्रवार शाम को खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि बच्ची खेलते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी, जहां पहले से ही दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। विरोध करने और शोर मचाने पर बच्ची की हत्या कर दी गई और उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया।

वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की शिनाख्त राजू निवासी भगवानपुर थाना रहरा बाजार जनपद बलरामपुर और वीरू कश्यप निवासी गोला गोरखनाथ थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।
एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने की थी। हिरासत में लिए गए दोनों युवक नशे की हालत में मिले हैं। पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करना सामने आया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments