Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डडी आई टी के छात्र ने कमरे में पंखे से लटक की...

डी आई टी के छात्र ने कमरे में पंखे से लटक की खुदकुशी

राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हान स्थित एक आवासीय परिसर में डीआईटी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि वैली व्यू होम में एक युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान पारस मलिक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पारस के एक दोस्त ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया कि छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments