Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपहले जत्थे में 17 महिलाओं समेत 49 श्रद्धालु आदि कैलाश और ओम...

पहले जत्थे में 17 महिलाओं समेत 49 श्रद्धालु आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा आज से शुरू

पहले जत्थे में 32 पुरुष और 17 महिलाओं समेत 49 यात्री शामिल होंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित होने वाली आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था सोमवार सुबह आठ बजे टीआरएच काठगोदाम से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिंगकांग, कालापानी और नाभीढांग में भोजपत्र के पौधों का रोपण करेंगे। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि हर जत्थे के यात्रियों को पांच भोजपत्र और स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाने को दिए जाएंगे। भोजपत्र के पौधे गोपेश्वर वन अनुसंधान केंद्र से मंगाए जा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments