Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड11वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित

11वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित

इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। देशभर के 17 रीजन में देहरादून रीजन 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। 10 वीं का परीक्षा परिणाम भी आज ही जारी हो सकता है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं।सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments