Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डनिगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान नैनीताल रोड पर प्रशासन

निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान नैनीताल रोड पर प्रशासन

हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर निगम की टीम ने तिकोनिया से लेकर नगर निगम के पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने फुटपाथ पर सामान बेचने वालों का सामान जब्त किया। टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार पिकअप सामान जब्त कर नगर निगम में रखवा दिया। नगर निगम ने प्रशासन-पुलिस के साथ अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान फुटपाथ पर व्यापार कर रहे अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया। गंदगी फैलाने पर निगम ने 10400 रुपये जुर्माना वसूला और आठ कब्जेदारों का चालान भी किया। टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर भागने लगे। उधर नगर निगम की टीम ने गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान कर 10400 रुपया वसूल किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कोतवाल उमेश मलिक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह आदि रहे।

नगर निगम की पेड पार्किंग में किसके इशारों पर लग रहे हैं ठेले-फड़
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी के पास नगर निगम की पेड पार्किंग में अतिक्रमणकारियों ने ठेले, फड़ लगा दिए हैं। कई जगह टिन के खोखे तक रख दिए हैं। मामले में निगम के अधिकारी जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण सुशीला तिवारी अस्पताल के पास जाम लग रहा है। नगर निगम ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एक ठेकेदार को पार्किंग का ठेका दिया हुआ है। पार्किंग वाले क्षेत्र में दोनों ओर ठेले और फड़ लग गए हैं। ठेकेदार की ओर से निगम में इसकी शिकायत भी की गई है। इसके बाद भी निगम के अधिकारी इन्हें नहीं हटा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से खाली कराई गई एफटीआई के पास की जमीन पर ठेले और फड़ लग रहे हैं। अतिक्रमणकारियों ने एचएन इंटर कॉलेज से लेकर एफटीआई रोड तक फुटपाथ भी कब्जा लिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments