Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवृंदावन से बड़ी खबर दो घर पहुंचीं तीन की तलाश जारी बालिका...

वृंदावन से बड़ी खबर दो घर पहुंचीं तीन की तलाश जारी बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार

राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां सोमवार रात को फरार हो गईं। लड़कियों के गायब होने से संरक्षण गृह अफरा-तफरी मच गई। एसएसपी एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंच जांच के साथ तलाश शुरू कर दी। दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई है। जबकि तीन लड़कियों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।वृंदावन के चैतन्य विहार कालोनी स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की अधीक्षिका गायत्री मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि संरक्षण गृह में रह रही पांच लड़कियां गायब हो गई है। सीसीटीवी एवं सुरक्षा गार्ड के बावजूद 14 से 17 वर्ष उम्रजी की लड़कियों के भाग जाने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी श्लोक कुमार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संरक्षण गृह पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा ने बताया कि रात 1.300 से 11 बजे के बीच पांच लड़कियां फरार हो गईं। सीसीटीवी में लड़कियां कंबल ओढ़कर निकलती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने गायब हुई लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दो लड़कियां अपने घर पहुंच चुकी हैं। बाकी लड़कियों की तलाश की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments