Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार-देहरादून हाईवे दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा हाथियों के...

हरिद्वार-देहरादून हाईवे दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत खांडगांव के पास एक शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है। शिशु हाथी जिस जगह पर खड़ा है वहां से मोतीचूर रेंज कार्यालय और खांडगांव डांडा चौकी चंद कदम दूर है। मगर वन कर्मी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं। वहीं हाइवे से आते-जाते कई लोग रुककर हाथी को काफी नजदीक से देख रहे हैं।मंगलवार रात को भी हाथी हाइवे किनारे खड़ा था। वन्य जीव प्रतिपालक सरिता भट्ट ने बताया कि जानकारी मिलते ही मोतीचूर रेंज स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। कोशिश रहेगी की यह सुरक्षित अपने झुंड से मिल जाए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर झुंड आस पास ही रहता है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments