Saturday, March 21, 2026
advertisement
Homeअपराधघर से 30 मीटर दूर बिल्डिंग में मिला शव इंदौर में 13...

घर से 30 मीटर दूर बिल्डिंग में मिला शव इंदौर में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या

इंदौर में नाबालिग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। श्रीनगर कांकड़ इलाके में रहने वाला 13 साल का अली कादरी बीती शाम से लापता था। परिवार वालों ने उसे बहुत खोजा पर वो नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग का शव एक बिल्डिंग से बरामद किया। एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि अली कादरी के परिजनों की ओर से शुक्रवार शाम शिकायत की गई थी। वो शाम करीब 7.30 बजे के बाद से लापता था। जांच शु्रू की तो पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों के साथ अली दिखा। फिर जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। ये बिल्डिंग घर से महज 30 मीटर की दूरी पर है। पुलिस को बिल्डिंग में अली का शव पलंग के अंदर मिला । इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

गला घोंट कर मारा
पुलिस ने इस मामले में रेहान नामक युवक को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज में अली, रेहान और अन्य युवक के साथ जाते हुए दिखाई दिया था। आरोपियों ने गला घोटकर अली की हत्या की और शव को छुपा दिया। पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया तब हत्या का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों ने हत्या क्यों की ? इसकी पड़ताल की जा रही है। शव को एक पलंग के अंदर छुपाकर रखा गया था।

कोचिंग के लिए घर से निकला था
पुलिस के अनुसार अली कोचिंग के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब पुलिस ने क्षेत्र के फुटेज खंगाले तो वह कॉलोनी के गेट से आता हुआ दिखाई दिया। उसकी आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। पुलिस को अली का बैग, किताबें और जैकेट बिल्डिंग की छत पर मिले।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments