10 साल से लंबित एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्न्यन योजना) का शासनादेश जारी होने पर उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ ने खुशी जताई है। मंडी समिति कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि काशीपुर मंडी समिति के अतिथि गृह में कर्मचारी संघ एवं कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ रुद्रपुर की संयुक्त बैठक पिछले साल 23 नवंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें एसीपी पर कार्रवाई के लिए विपणन बोर्ड से पत्राचार किया गया था।28 जनवरी को उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड एवं अधीनस्थ मंडी समितियां के कार्मिकों को सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन योजना के संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. आनंद की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। इस अवसर पर मंडी सचिव पीआर कालाकोटी, हिमांशु रावत, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार रतूड़ी, अनुपम सक्सेना, दयाल सिंह, पुष्पा रानी, कुसुम, दीपक नाथ आदि उपस्थित रहे।
एसीपी का शासनादेश जारी होने पर हर्ष का माहौल
RELATED ARTICLES







