पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर के बीच दूसरी उड़ान रद्द कर दी गई जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-7156, जिसे शाम 4:15 बजे पंतनगर पहुंचना था खराब मौसम के चलते रद्द करना पड़ा। बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। कहा कि प्रभावित यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने या पूरा किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कम दृश्यता के चलते दिल्ली-पंतनगर की दूसरी उड़ान रद्द
RELATED ARTICLES







