केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा शुरू कर दी है। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता लिखा होगा। साथ ही किस विषय की परीक्षा किस दिन होगी, परीक्षा का समय और विषय कोड भी एडमिट कार्ड में दिए होते हैं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले नियमित छात्रों को अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं करना होगा। स्कूल के अधिकारी परीक्षा संगम पोर्टल पर लॉग इन करके कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद स्कूल एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को देगा। बिना मुहर और हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में मान्य नहीं होगा, इसलिए छात्रों को स्कूल से मिला हुआ एडमिट कार्ड ही परीक्षा में लेकर जाना होगा।
परीक्षा की तारीखें
सीबीएसई के तय कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी और 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। इनमें सभी विषयों की परीक्षाएं शामिल होंगी, जिनकी तारीखें बोर्ड पहले ही जारी कर चुका है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Schools Login (स्कूल लॉगिन) के विकल्प पर क्लिक करें।
अब स्कूल को अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
लॉग इन करने के बाद Admit Card से जुड़ा लिंक चुनें।
कक्षा 10वीं या 12वीं का चयन करें और छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालें।
प्रिंट किए गए एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगवाएं।
इसके बाद एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किया जाएं।







