लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज अंतर्गत यमकेश्वर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पिंजरा लगाकर टीम ने बंदर पकड़े। टीम ने करीब छह दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू केंद्र चिड़ियापुर भेजा। विकासखंड के भृगुखाल, कांडी, चाई दमराड़ा और जामल गांवों में ग्रामीणों की मांग पर लालढांग रेंज की ओर से बीते तीन दिनों से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर उनकी खेती को नष्ट कर रहे हैं। बंदर घर के अंदर घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जा रहे हैं।वन आरक्षी पंकज कुमार ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से बंदर पकड़ने की मांग कर रहे थे। इसके लिए विशेष टीम लालढांग से बुलाई गई थी। बंदरों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर भेजा गया है। अन्य गांवों में भी जल्द पिंजरे लगाकर बंदर पकड़े जाएंगे।
वन विभाग ने पिंजरे की मदद से पकड़े बंदर
RELATED ARTICLES







