Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डनशे में हैवान बना युवक छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला मेडिकल...

नशे में हैवान बना युवक छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला मेडिकल पुलिस चौकी के पास सनसनीखेज वारदात

बरेली रोड क्षेत्र में मेडिकल पुलिस चौकी से 150 मीटर की दूरी पर युवक ने मंगलवार की देर रात छोटे भाई की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक लीवर की बीमारी से पीड़ित था। आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों को देसी रिवाॅल्वर के बल पर धमकाते हुए बीच-बचाव करने से भी रोक दिया। इसके बाद वह मौके से भाग गया। वारदात के पीछे भाई की बीमारी से हुई आर्थिक तंगी प्रमुख वजह मानी जा रही है। घटना के चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा निवासी सोनू जायसवाल (44) पुत्र स्व.लल्लन प्रसाद जायसवाल पिछले कुछ समय से लीवर सिरोसिस से पीड़ित था। मंगलवार की देर रात उसका बड़ा भाई संदीप जायसवाल शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और सोनू से मारपीट करने लगा। संदीप ने पास पड़े स्टील का लोटा उठाकर सोनू के सिर और मुंह पर मार दिया। इतना ही नहीं, उसने सोनू को उठा-उठाकर तख्त पर पटका। परिजनों के बीच-बचाव की कोशिश करने पर संदीप ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घर से बाहर नहीं जाने दिया। इस पर वे डरकर अंदर वाले कमरे में चले गए। इसके बावजूद संदीप भाई को पीटता रहा। पिटाई से सोनू बेहोश हो गया।

संदीप ने पानी पिलाकर सोनू को उठाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी भाग गया। घटना के दौरान घर में सोनू की मां रानी, भाभी, उनके दो भतीजे और दो भतीजी मौजूद थीं। इसी बीच बड़े भतीजे अंकित जायसवाल ने अपने दोस्त सोनू कश्यप को घटना की जानकारी दी। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सोनू को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं बुधवार को दो चिकित्सकों के पैनल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त में लोटा बरामद कर लिया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। – मनोज कत्याल, एसपी सिटी

आरोपी देसी रिवाॅल्वर समेत गिरफ्तार
पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल विजय मेहता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। फोरेंसिक टीम ने रात ही घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस टीम ने बुधवार तड़के आरोपी संदीप को बरेली रोड स्थित गांधी स्कूल के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की देशी रिवाॅल्वर और दो कारतूस बरामद हुए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पहले भी कर चुका है हत्या, मां से मारपीट में गया था जेल
भाई की हत्या करने वाला संदीप जायसवाल अविवाहित है। वह आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी जैसे पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2014 में संदीप ने भोलानाथ गार्डन निवासी कारोबारी योगेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी साल उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद वर्ष 2018 और फिर वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज हुई। चार साल पहले जमानत पर छूटकर वह जेल से बाहर आया। आरोप है कि उसने अपनी मां से मारपीट की, इससे वह कोमा में चली गई थी। 11 दिन में होश आने के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक साल से वह जमानत पर था। अब हत्या और आर्म्स एक्ट में दो और प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments