Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशतैयारियां तेज सात केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ से

तैयारियां तेज सात केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ से

संतकबीरनगर। मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार जिले में परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं नौ से 14 फरवरी के बीच होंगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 2000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी सेकंडरी एवं आलिम सीनियर सेकंडरी परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। सभी कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसमें मुंशी मौलवी (सेकंडरी) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा द्वितीय पाली में दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। इस बार 2000 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए है।

नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम
सभी केंद्रों को है जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सख्त सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया और वेबकॉस्टिंग के जरिए राज्य स्तर से भी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सचल दस्तों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है ताकि परीक्षा के दौरान अव्यवस्था न हो।

परीक्षार्थी डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी मदरसा संचालकों को निर्देश दिया है कि वह विद्यार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments