Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदून पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला भदराज ट्रैकिंग रूट पर...

दून पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला भदराज ट्रैकिंग रूट पर गए दस युवक जंगल में फंसे

सहसपुर क्षेत्र के भदराज ट्रेकिंग रूट पर जंगल में फंसे दस युवकों का दून पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। अंधेरा होने के कारण युवक रास्ता भटक गए थे और जंगल में फंस गए थे। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से रात थाना सहसपुर को सूचना मिली कि दस युवक भदराज ट्रेकिंग पर गए थे, लेकिन अंधेरा होने के बाद वे अपने ट्रेकिंग रूट से भटककर जंगल में चले गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहसपुर ने तत्काल राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ टीम को भदराज ट्रेकिंग रूट के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने कोटी पहुंचकर वन विभाग के वीट अधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।पुलिस टीम ने कोटी गांव से लगभग तीन किलोमीटर ऊपर जंगल में फंसे सभी दस युवकों को देर रात सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद सभी युवकों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments