Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डलंपी से बचाव के लिए पशुओं को लगाया जा रहा टीका

लंपी से बचाव के लिए पशुओं को लगाया जा रहा टीका

पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दो फरवरी से शुरू किया गया है। अभी तक करीब 700 पशुओं को टीका लगाया गया है। करीब चार साल पहले ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रां में लंपी की बीमारी ने कहर बरपाया था। इस बीमारी के कारण कई पशुओं की मौत हुई थी। जिन पशुपालकों के पशुओं की मौत हुई थी उन्हें पशुपालन विभाग की ओर से मुआवजे के रूप में कुछ नहीं दिया गया था। अब विभाग की ओर से बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत उग्रसेन नगर स्थित बाबा काली कमली की गोशाला से की गई थी। उसके बाद वीरभद्र और कृष्णानगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। टीकाकरण के दौरान जिन पशुओं के कान में टैग नहीं थे, उनकी टैगिंग की जा रही है। विभाग की अलग अलग टीमें इस अभियान में लगी है।बिना पंजीकरण कुत्तों का हो रहा इलाज : नगर निगम ऋषिकेश और पशुपालन विभाग के मध्य समन्वय न होने के कारण बिना पंजीकरण के ही कुत्तों का इलाज हो रहा है। जो लोग अपने कुत्तों का इलाज कराने के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय ऋषिकेश में ला रहे हैं, वह पंजीकरण को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments