Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तराखण्डतीन लोगों की हुई थी मौत खटीमा की घटना के बाद पूरे...

तीन लोगों की हुई थी मौत खटीमा की घटना के बाद पूरे प्रदेश में ठेकों से लिए गए शराब के सैंपल

खटीमा में भाजपा नेता समेत तीन की मौत के बाद आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने पूरे प्रदेश से शराब के सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को आबकारी महकमे की कई टीमों ने दिनभर अभियान चलाया और एक हजार से अधिक सैंपल एकत्र किए। इन सैंपलों की शनिवार से देहरादून स्थित लैब में जांच की जाएगी। आबकारी मुख्यालय से भी एक टीम स्थलीय जांच के लिए खटीमा भेजी गई है। खटीमा में भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा समेत तीन की मौत कथित रूप से शराब पीने से हुई है। बताया जा रहा है कि सभी ने एक विशेष ब्रांड की शराब पी थी। इसके बाद उनके पेट में जलन होने लगी। कुछ देर बाद ही सभी की मौत हो गई। आरोप लगे कि ठेकों पर शराब मिलावटी पहुंच रही है। हालांकि, प्राथमिक पड़ताल के बाद इसमें एक केमिकल की कैन की कहानी भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि इस कैन में पानी भरा हुआ था। इसमें से ही शराब में मिलाने के लिए पानी लिया गया था। इससे तबीयत बिगड़ी और यह हादसा हुआ। इस बात की जांच के लिए आबकारी मुख्यालय ने देहरादून से दो अधिकारियों की टीम खटीमा भेज दी है। इसके साथ ही शुक्रवार को पूरे दिन सभी सरकारी ठेकों और गोदामों से शराब के कुछ ब्रांड की बोतलों से सैंपल लिए गए। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि इस मामले में निष्पक्षता से जांच की जाएगी। सभी सैंपलों की शनिवार से जांच शुरू कर दी जाएगी। स्थलीय निरीक्षण और जांच के लिए गई टीम से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस मामले में कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments